हीट वेव में भी खोकसाहा बाजार को नहीं मिली जल जमाव से निजात
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 10:15 PM
बारिश की एक बूंद को पाने के लिए लोग तरस रहे हैं. हीट वेव ने लोगों को घर में दुबकने को विवश कर रखा है. वहीं, खोकसाहा बाजार से बेगूसराय जाने वाली सड़क पर पिछली बारिश के जल जमाव से आम लोग परेशान हैं.
विभूतिपुर : बारिश की एक बूंद को पाने के लिए लोग तरस रहे हैं. हीट वेव ने लोगों को घर में दुबकने को विवश कर रखा है. वहीं, खोकसाहा बाजार से बेगूसराय जाने वाली सड़क पर पिछली बारिश के जल जमाव से आम लोग परेशान हैं. इसके कारण सड़क के कंक्रीट भी उखड़ने लगे हैं. दोपहिया वाहनों का दुर्घटना होना दिनचर्या सी हो गयी है. स्थानीय दुकानदार शिवम कुमार राजा ने बताया कि इस जल जमाव के कारण बाजार में जाम की समस्या भी बनी रहती है. इस व्यस्ततम सड़क से आला अधिकारियों का गुजरना होता है. लेकिन किसी की भी नजर इस समस्या पर नहीं पड़ती है. स्थानीय सरपंच वंदना कुमारी ने बताया कि इस समस्या को लेकर आमलोगों की लामबंदी की जा रही है. जल्द ही, जनांदोलन खड़ा किया जायेगा. मुखिया विभा कुमारी बताती हैं कि यह सड़क आरडीडब्लू के अधीन आता है. इस कारण उनके स्तर से इस समस्या को लेकर कुछ भी नहीं किया जा सकता. बताते चलें कि इस सड़क को जल जमाव से निजात दिलाने को लेकर विभाग ने कुछ दिन पहले 30 लाख के करीब के लागत से खोकसाहा बाजार से संस्कृत विद्यालय स्थित सागर सिंह पोखर तक सड़क के दोनों ओर पक्की नाला का निर्माण कराया था जो अतिक्रमण के शिकार होने के कारण जनोपयोगी नहीं हो सका. दूसरी ओर पूछे जाने पर प्रखंड प्रमुख सुनीता कुमारी ने बताया कि किसी भी तरह की शिकायत उनके कार्यालय को प्राप्त नहीं है. जानकारी मिली है विभाग को इस समस्या के समाधान को लेकर पत्राचार किया जायेगा. बहरहाल खोकसाहा बाजार की सड़क जलजमाव से निजात दिलाने वाले उद्धारक की बाट जोह रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










