ePaper

Samastipur News:डीबीकेएन कॉलेज में मनायी गई जयप्रकाश नारायण की जयंती

Updated at : 12 Oct 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:डीबीकेएन कॉलेज में मनायी गई जयप्रकाश नारायण की जयंती

प्रखंड के एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय डीबीकेएन कॉलेज नरहन में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई.

विज्ञापन

Samastipur News: विभूतिपुर : प्रखंड के एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय डीबीकेएन कॉलेज नरहन में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई. अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आदित्य चंद्र झा ने की. संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शशि शेखर द्विवेदी ने किया. इसमें छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की. कार्यक्रम का केंद्रीय बिंदु जयप्रकाश नारायण के व्यक्तित्व व कृतित्व पर संगोष्ठी व सफाई कार्यक्रम था. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व जेपी के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गयी. महाविद्यालय छात्र-छात्राओं में सोनू, अंशिका आदि ने जेपी को राष्ट्र से जोड़ते हुए महान देशभक्त कहा. बीएड विभागाध्यक्षा डॉ. कनकलता सिंह ने इस अवसर पर भाईचारे और राष्ट्र प्रेम का बढ़ावा देने पर बल दिया. प्रधानाचार्य ने अपने अध्यक्षीय भाषण में जेपी को अवतरित पुरुष के रूप में संबोधित किया. अपने ओजस्वी भाषण में बताया कि जेपी महान इसलिए थे कि गांधी के तरह ही उनका भी कृतित्व में त्याग, तप, उत्कर्ष और निस्वार्थ भाव समाहित था. कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनिल कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, दीपक राम, विशाल कुमार, कारी दास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में अभिनव अंशिका, प्रियांशु, प्रियंका, लक्ष्मी, अरमान कुमारी, सतीश, विकास, मो. शहजादा, अभिषेक आनंद, सोनू आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन