Samastipur : जेवर व बर्तन साफ करने वाला युवक गिरफ्तार

फेरीवाला पर महिला के आरोप के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गयी है.
कल्याणपुर . थाना क्षेत्र के गोपालपुर पाल टोला गांव में दो सोना चांदी व बर्तन साफ करने वाले फेरीवाला पर महिला के आरोप के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गयी है. मामले में सई पेट्रोल पंप के पास स्व. रामप्रीत राय की पत्नी कौशल्या देवी ने नाक में पहने गहना दिखाया. इसी दौरान साफ करने की बात भी कही गई है. जिसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि सोने का नाक में पहने गहने को बदल दिया है. गांव वालों ने इसकी सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने फेरीवाला को हिरासत में लेते हुए थाने चली गई. जिसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव के टुनटुन साह के रूप में बताई गई है. हिरासत में लेकर फेरीवाले पूछताछ की जा रही है. दूसरे की पहचान बेगूसराय जिले के धानदार थाना क्षेत्र के तेतरी गांव के स्व. सत्यनारायण साह के पुत्र ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




