नशे के खिलाफ जीविका दीदियों की हुंकार, हर घर को नशामुक्त बनाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या : 3 नशामुक्ति का संकल्प लेती जीविका दीदियां  | Prabhat Khabar Network

फोटो संख्या : 3 नशामुक्ति का संकल्प लेती जीविका दीदियां | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर के लखनपुर में माया जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी जीविका दीदियों ने नशामुक्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. उन्होंने नशे से मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और लोगों से शराबबंदी कानून को सफल बनाने में सहयोग की अपील की.

विज्ञापन

Samastipur News: प्रखंड के लखनपुर में सोमवार को माया जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी जीविका दीदियों ने नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता देवी ने की. इस दौरान महिलाओं ने परिवार और समाज को नशे से मुक्त रखने का संकल्प लेते हुए लोगों से शराबबंदी कानून को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की.

Mohiuddinnagar News: नशामुक्त समाज बनाने पर दिया गया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेखापाल अजय कुमार ने कहा कि नशे की वजह से परिवार टूटते हैं और इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि हर घर को नशामुक्त बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है.

जीविका दीदियों ने लिया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम में शामिल जीविका दीदियों ने अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके.

बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम में चमेली देवी, शोभा देवी, रेणु देवी, राज कुमारी देवी, प्रतिभा कुमारी, कविता देवी, रीना देवी, रीता देवी, रोमा देवी, सुकमिला देवी, रेणु कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं.

यह भी पढ़ें: बीएड छात्रों का शानदार स्वागत! ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शिक्षक बनने का मिला संदेश


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन