बीएड छात्रों का शानदार स्वागत! ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शिक्षक बनने का मिला संदेश

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 20 मंच पर उपस्थित अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर के संत जोसेफ मिश्री सिंह कॉलेज में बीएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन से हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षक शिक्षा के महत्व को समझाना और प्रशिक्षुओं को प्रेरित करना है.

विज्ञापन

Samastipur News: स्थानीय संत जोसेफ मिश्री सिंह विश्व मोहिनी मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं के लिए सोमवार से दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुप्रिया कुमारी एवं व्याख्याताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों एवं नवप्रवेशी छात्रों का अभिनंदन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Dalsinghsarai News: शिक्षक शिक्षा के महत्व पर दिया गया संदेश

व्याख्याता अंगद कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की तैयारी का सशक्त मंच है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता के साथ प्रशिक्षण को सफल बनाने की अपील की.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षक बनने की दी प्रेरणा

प्राचार्या डॉ. सुप्रिया कुमारी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संप्रेषक नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है. उन्होंने प्रशिक्षुओं को अध्ययन, अनुशासन, नैतिकता और अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग एवं समर्पित रहने का संदेश दिया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बढ़ा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया. आभार ज्ञापन के साथ प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन हुआ.

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में व्याख्याता ऋतुराज पांडेय, डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. श्वेता कुमारी, राजेश कुमार राजन, आजाद कुमार सिंह, विकास कुमार, विनोद कुमार मौर्य, चंद्रहास सिंह यादव, पंकज कुमार, इश्तियाक हुसैन, रेखा कुमारी, वंदना कुमारी, कुमारी अमन, प्रियंका, नरेंद्र कुमार चौधरी, रजनीश कुमार, खुशबू कुमारी, विकास कुमार, रवि कुमार सहित संस्थान के शिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन