ePaper

Samastipur News:आत्मनिर्भरता की उन्मुख हो रही हैं जीविका दीदियां

Updated at : 20 May 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:आत्मनिर्भरता की उन्मुख हो रही हैं जीविका दीदियां

प्रखंड के मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत की मुर्गियाचक में मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत की मुर्गियाचक में मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नारी एकता जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता फूलो देवी ने की. संचालन सामुदायिक समन्वयक संध्या कुमारी ने किया. बताया गया कि सरकार प्रायोजित लाभकारी योजनाओं के संचालन से महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की ओर उन्मुख हो रही हैं. राज्य में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. इस दौरान महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा. साथ ही सरकार की ओर से दी जा रही सहायता के प्रति कृतज्ञता जाहिर की. इस मौके पर पिंकी कुमारी, कंचन कुमारी, हरेराम कुमार, विधुर कुमार, चांदनी कुमारी, विमल देवी, विभा देवी, जहाना खातून, मीरा देवी, शांति देवी, लेखापाल अजय कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन