बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सात अगस्त तक रद्द
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jul 2024 6:24 PM
समस्तीपुर जंक्शन से गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्रभावित रहेगा.
समस्तीपुर . समस्तीपुर जंक्शन से गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्रभावित रहेगा. इस दौरान बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 27 जुलाई से 7 अगस्त तक रद्द की गई है. जम्मूतवी-बरौनी 26 जुलाई और दो अगस्त, बरौनी- जम्मूतवी 28 जुलाई और चार अगस्त, दरभंगा-जालंधर सिटी 27 जुलाई और तीन अगस्त, जालंधर-दरभंगा 28 जुलाई, चार अगस्त को रद्द की गई है. चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ 31 जुलाई और चार अगस्त को रद्द की गई है. सहरसा-अमृतसर चार और पांच अगस्त, अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस तीन और चार अगस्त, लालगढ़- डिब्रूगढ़ अवध- असम एक्सप्रेस एक से लेकर चार अगस्त तक, डिब्रूगढ़- लालगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस 29 जुलाई से 1 अगस्त तक और एनजेपी अमृतसर दो अगस्त को रद्द रहेगी. रोज यार्ड में रिमॉडलिंग कार्य के कारण परिचालन रद्द किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










