खुले तार की चपेट में आने से आइटीआई के छात्र की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jun 2024 11:29 PM
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के दमदमा में खेत में काम करने जा रहे पटोरी आइटीआई का छात्र की करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
दलसिंहसराय : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के दमदमा में खेत में काम करने जा रहे पटोरी आइटीआई का छात्र की करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे ग्रामीणों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के दमदमा निवासी लालबाबू सिंह के पुत्र आईटीआई के छात्र दुर्गा नंदन सिंह (23) के रूप में हुई है. स्वजनों ने बताया कि वह किसी काम से घर के ही पास खेत में गया था. जहां खुले बिजली तार की चपेट में आ गया. जिस कारण उसकी मौत हो गयी. मृतक आईटीआई का फाइनल एग्जाम देने वाला था. वहीं विद्यापतिनगर थाना से पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










