गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता कर जानकारी देते एसपी अरविंद प्रताप सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हलई थाना पुलिस ने गणेश सहनी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी से हत्या का पूर्ण उद्भेदन होने का दावा किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी.

विज्ञापन

Morwa News: हलई थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी के साथ ही 8 फरवरी को दरजनिया पुल के समीप हुई मिर्जापुर निवासी गणेश सहनी की हत्या के मामले का पूर्ण उद्भेदन हो गया है.

विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाजितपुर निवासी चंदू साहनी के पुत्र अंशु कुमार तथा इन्द्रवारा निवासी रामकुमार के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, बिट्टू कुमार पहले से भी आर्म्स एक्ट के एक मामले में नामजद आरोपी रहा है.

हत्या और फायरिंग की घटनाओं में भी नाम

पुलिस के मुताबिक, 8 फरवरी को दरजनिया पुल के पास हुई गणेश सहनी की हत्या के समय बिट्टू कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद था. इसके अलावा 16 मई को बाजितपुर करनैल पंचायत में आयोजित महायज्ञ के दौरान हुई फायरिंग की घटना में भी उसका नाम सामने आया था, जिसके संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

एसपी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

हलई थाना कांड संख्या 86/26 के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी.

इस अभियान में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, दरोगा नितून कुमार, श्वेता कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि गणेश सहनी हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा एक हथियार भी बरामद किया गया था. अब बिट्टू कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड के पूर्ण उद्भेदन का दावा किया है.

ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर राहत जताई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपितों के कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन