ePaper

Samastipur News:बीड़ी मजदूर यूनियन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Updated at : 15 Jun 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:बीड़ी मजदूर यूनियन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

राज्य भवन निर्माण कामगार संघ जिला कमेटी एवं सदर सब डिविजनल बीड़ी मजदूर यूनियन की बैठक महेश्वर राम की अध्यक्षता में भाकपा कार्यालय में की गई.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : राज्य भवन निर्माण कामगार संघ जिला कमेटी एवं सदर सब डिविजनल बीड़ी मजदूर यूनियन की बैठक महेश्वर राम की अध्यक्षता में भाकपा कार्यालय में की गई. इसमें अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के प्रति गहरी शोक-संवेदना प्रकट करते हुए मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम विरोधी कानून बनाकर मजदूरों के साथ नाइंसाफी कर रही है. सरकार के मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अगामी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिले के सभी मजदूर भाग लेंगे. हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गयी. हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठन के आह्वान पर होगा. साथ ही अन्य जगहों पर होने वाले सम्मेलन में भाग लेने की बात की गई. बैठक को महासचिव रामबिलास शर्मा, शंकर राम, जगदेव दास, मो. यूनुस, मो. उस्मान, रामभजन पासवान, अनिल सिंह, सुदामा देवी, कारो देवी, विमला देवी, मो. रजिक अंसारी, मजहर आलम, विपती देवी, देवकी देवी, धनमंती देवी, निर्मला देवी ने सम्बोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन