Samastipur News:गंभीर एनीमिया वाले मामलों को रेफर करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:गंभीर एनीमिया वाले मामलों को रेफर करने का निर्देश

प्रखंड के दुधपुरा स्थित अनंत सीएलएफ परिसर में जीविका की ब्लॉक स्तरीय निदेशक मंडल बैठक हुई.

विज्ञापन

Samastipur News: हसनपुर : प्रखंड के दुधपुरा स्थित अनंत सीएलएफ परिसर में जीविका की ब्लॉक स्तरीय निदेशक मंडल बैठक हुई. इसमें सीसी, एमबीके, एमआरपी, बीके, सीएम, सीएनआरपी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. इसमें गर्भवती एवं धात्री माताओं में मातृ एनीमिया की पहचान और फॉलो-अप पर विशेष चर्चा की गई. निर्देश दिया गया कि वे आयरन-फोलिक एसिड की नियमित खुराक सुनिश्चित करें. गंभीर एनीमिया वाले मामलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर करें. गांव स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस में अधिकतम उपस्थिति, पूर्ण एएनसी जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण, टीटी टीकाकरण और आहार विविधता पर परामर्श सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. स्वास्थ्य, आईसीडीएस और जीविका के संयुक्त प्रयासों से मातृ एवं शिशु पोषण संकेतकों में सुधार लाने का संकल्प लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन