Samastipur News:मजदूरों का बेहतर इलाज कराने का निर्देश

विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा घायलों को नजदीकी पूसा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रारंभिक चिकित्सा के बाद डाक्टर के द्वारा एक व्यक्ति को घर भेज दिया गया.
Samastipur News: पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सफाई के दौरान हुई दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये हैं. इस घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा घायलों को नजदीकी पूसा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रारंभिक चिकित्सा के बाद डाक्टर के द्वारा एक व्यक्ति को घर भेज दिया गया. जबकि तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया गया. कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायलों को पटना के सबसे बेहतर अस्पताल में भर्ती कराया जाये. कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय के चिकित्सा पदाधिकारी ने अपनी टीम के साथ और सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस में लेकर घायलों को पटना के अपोलो बर्न अस्पताल में भर्ती कराया. उनके साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों की टीम भी भेजी गई. जिनसे कुलपति पल पल की जानकारी लेते रहे. दीक्षारंभ के तुरंत उपरांत कुलपति डॉ पीएस पांडेय भी पटना में अपोलो बर्न अस्पताल के लिए रवाना हो गये. जहां उन्होंने सभी घायलों से और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्हें हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया. इधर, कुलपति ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यों की एक उच्चस्तरीय समिति का भी गठन कर दिया है. उन्होंने कहा है कि इस घटना के लिए जो कोई भी जिम्मेदार होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. कुलपति डॉ पांडेय ने कहा है कि विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों का विश्वविद्यालय में अहम योगदान है और वे विश्वविद्यालय परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं. उनके बेहतर इलाज के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है. जिससे वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




