ePaper

Samastipur News:गोष्ठी में किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

Updated at : 08 Sep 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:गोष्ठी में किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

प्रखंड मनरेगा सभा भवन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता उपप्रमुख प्रतिनिधि राम पुकार महतो ने की.

विज्ञापन

Samastipur News:शिवाजीनगर : प्रखंड मनरेगा सभा भवन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता उपप्रमुख प्रतिनिधि राम पुकार महतो ने की. कार्यक्रम दौरान उपस्थित कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञों ने जलवायु परिस्थितियों अनुरूप खेती के नये तौर-तरीका एवं मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित करने संबंधित विस्तार से जानकारी दी. वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, फसल विविधीकरण अपनाने और जलवायु अनुकूल फसलों की रुझान बढ़ाने को कहा गया. कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती, फसल चक्र, जल संरक्षण तकनीक एवं आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग के बारे में भी बताया गया. उपस्थित किसानों ने अपनी समस्याओं को भी रखा. जिसके निराकरण की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम समाप्ति पर सरकार द्वारा चलायी जा रहे विभिन्न कृषि योजना, अनुदान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर कृषि वैज्ञानिक जोगेंद्र सोरेन, कृषि समन्वयक मणिकांत चौधरी, ललन कुमार, पुष्पेश शुभ्रांशु, इंद्रजीत गौरव, अमरदीप शर्मा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन