Samastipur News:चौपाल में दी गयी कृषि योजनाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:चौपाल में दी गयी कृषि योजनाओं की जानकारी

प्रखंड के शंकरपुर पंचायत में कृषि विभाग द्वारा वासंतिक कृषि जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:शिवाजीनगर : प्रखंड के शंकरपुर पंचायत में कृषि विभाग द्वारा वासंतिक कृषि जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पंचायत मुखिया विभा कुमारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग, उद्यान, यांत्रीकरण योजना, आत्मा योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. वर्तमान में गेहूं, सरसों, मसूर के बीज के अनुदानित दर पर उपलब्धता के बारे में किसानों को बताया गया. ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से सभी किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं के लाभ के लिए बताया गया. आत्मा योजना अंतर्गत किसानों को प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कराने के बारे में बताया गया. मौके पर आत्मा कार्यालय के राजीव रंजन, कृषि समन्वयक मणिकांत चौधरी, एटीएम अमरदीप शर्मा, इंद्रजीत गौरव, किसान सलाहकार जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन