ePaper

Samastipur News:सूरदास को नायक बनाकर प्रेमचंद ने किया ऐतिहासिक काम

Updated at : 21 Dec 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:सूरदास को नायक बनाकर प्रेमचंद ने किया ऐतिहासिक काम

जनवादी लेखक संघ जिला इकाई की ओर से एक परिचर्चा का आयोजन स्टेशन रोड स्थित एक सभागार में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : हिन्दी-उर्दू के मशहूर रचनाकार मुंशी प्रेमचंद के चर्चित उपन्यास ””””रंगभूमि”””” के सौ बरस पूरे होने पर रविवार को जनवादी लेखक संघ जिला इकाई की ओर से एक परिचर्चा का आयोजन स्टेशन रोड स्थित एक सभागार में आयोजित किया गया. ””””रंगभूमि”””” की प्रासंगिकता”””” विषय पर आयोजित परिचर्चा की अध्यक्षता जनवादी लेखक संघ के जिला अध्यक्ष शाह जफर इमाम ने की. जबकि जिला सचिव डॉ अरुण अभिषेक ने संचालन एवं विषय प्रवेश किया. आगत अतिथियों का स्वागत डॉ विष्णुदेव सिंह ने किया. मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखते हुए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के जेबीएसडी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ तारकेश्वर पंडित ने विस्तार से रंगभूमि की चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह के उपन्यास की प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं होगी क्योंकि उपन्यास के विषय वस्तु की अहमियत आज भी बनी हुई है. एक सूरदास को रंगभूमि का नायक बनाकर प्रेमचंद ने न एक ऐतिहासिक काम किया बल्कि अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए हजारों लोगों को प्रेरित किया. बीआरबी कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ स्नेह लता ने कहा कि प्रेमचंद ने अपने उपन्यास ””””रंगभूमि”””” में एक सूरदास को नायक बनाकर यह बताने की कोशिश की है कि अपने हक अधिकार की रक्षा के लिए कोई भी आगे आ सकता है. उन्होंने कहा कि प्रेमचंद की सभी रचनाएं लगभग कालजयी हैं. प्रेमचंद ने अपने उपन्यास ””””रंगभूमि”””” में जिन सवालों को उठाया था, वे सवाल आज भी जिन्दा हैं. जनवादी लेखक संघ के जिला संयुक्त सचिव अरविंद कुमार दास के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. परिचर्चा में विभिन्न जन संगठनों की ओर से राम दयाल भारती,सत्य नारायण सिंह, चन्द्रेश्वर राय, डॉ श्यामकांत महतो,राम प्रकाश यादव, शमशाद आलम, सुजीत कुमार, विनय कृष्ण, राजेश वर्मा, आनंदी राय, रंजन कुमार, उपेन्द्र राय, लाल बहादुर राय एवं अनिल कुमार ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन