उत्तर बिहार में अगले 5 दिन बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर बिहार में 18 से 22 जुलाई के बीच मौसम में बड़ा बदलाव आएगा. 19 और 20 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है. इन सात जिलों में मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहेगा.

विज्ञापन

North Bihar Weather Update: उत्तर बिहार के मौसम में 18 से 22 जुलाई 2026 के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 19 और 20 जुलाई को उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है.

Samastipur News: इन सात जिलों में रहेगा सबसे अधिक असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 और 20 जुलाई को बेगूसराय, समस्तीपुर, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहेगा. इन जिलों में घने बादल छाए रहने, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है. वहीं उत्तर बिहार के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

21 और 22 जुलाई को मौसम रहेगा सामान्य

पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 जुलाई को बादलों की आवाजाही कम होगी और आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन हवा में अधिक नमी के कारण उमस बनी रहेगी.

पुरवा हवा बढ़ाएगी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान दक्षिण-पूर्वी (पुरवा) हवाएं सक्रिय रहेंगी. बंगाल की खाड़ी से आने वाली ये हवाएं पर्याप्त नमी लेकर आ रही हैं, जिससे बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी. सामान्य दिनों में हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि 19 और 20 जुलाई को आंधी-तूफान के दौरान इसकी गति और तेज हो सकती है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है. किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: सरायरंजन में प्रधान शिक्षकों की बैठक, शिक्षा व्यवस्था सुधार और सम्मान समारोह पर बनी सहमति


विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन