Education news from Samastipur:बीसीए में अनियमितता के शिकायत की सुनवाई 19 को

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Education news from Samastipur:बीसीए में अनियमितता के शिकायत की सुनवाई 19 को

अयोग्य लोगों को जिला संघ का पदाधिकारी बनाकर बिहार क्रिकेट संघ की आमसभा और चुनाव में भाग लेने की अनुमति देने के विरुद्ध की गई शिकायत पर 19 मई को सुनवाई होगी.

विज्ञापन

Education news from Samastipur:समस्तीपुर : जिला संघों में अयोग्य और अवैध लोगों को पदाधिकारी बनाने, जिला संघ का फर्जी चुनाव कराने व अयोग्य लोगों को जिला संघ का पदाधिकारी बनाकर बिहार क्रिकेट संघ की आमसभा और चुनाव में भाग लेने की अनुमति देने के विरुद्ध की गई शिकायत पर 19 मई को सुनवाई होगी. यह सुनवाई निबंधन महानिरीक्षक के आदेश पर सहायक निबंधन महानिरीक्षक पटना प्रमंडल के कार्यालय में होगी. इस बात की जानकारी शिकायतकर्ता समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रूपेश कुमार झा ने दी है. उन्होंने कहा है कि बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी द्वारा की जा रही संविधान विरोधी कार्यों, जिला संघ का फर्जी चुनाव कराने और बिहार क्रिकेट संघ पर कब्जा करने की नियत से जिला संघों में फर्जी और अयोग्य लोगों को पदाधिकारी बनाने के खिलाफ समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता रूपेश कुमार झा, अदित्या वर्मा, बीसीए के आजीवन सदस्य सह पूर्व उपाध्यक्ष नवीन जमुआर और नालंदा जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार के द्वारा साक्ष्य सहित निबंधन महानिरीक्षक के कार्यालय में शिकायत की गई थी. 19 मई को होने वाली सुनवाई में बिहार क्रिकेट संघ को सभी आरोपों के विरुद्ध साक्ष्य सहित पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन