स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा वरदान है : डॉ. मनोज

Updated at : 20 Feb 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा वरदान है : डॉ. मनोज

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा सिंघियाघाट में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा सिंघियाघाट में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया. डॉ. सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा वरदान है और यही वह सम्पत्ति है, जो हमें हर कठिनाई से लड़ने की शक्ति देती है. जब भी कोई व्यक्ति बीमारी के कारण पीड़ित होता है, तो सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी वह बहुत संघर्ष करता है. हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उसकी मदद करें और उसे वह इलाज मुहैया कराएं, जिसकी उसे जरूरत है. इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सिर्फ इलाज के उद्देश्य से नहीं, बल्कि समाज में एक संदेश देने के लिए किया गया है. हमारे समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ हो, यही मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश है.

सही देखभाल और समय पर इलाज बहुत आवश्यक

शिविर में मातृका अस्पताल की निर्देशिका सह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श और उपचार प्रदान किया. डॉ. शिखा ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर बल देते हुए कहा कि उनके लिए सही देखभाल और समय पर इलाज बहुत आवश्यक है. इस चिकित्सा शिविर में करीब दो हजार से अधिक मरीजों ने नि:शुल्क चिकित्सकीय सेवाएं प्राप्त की. जिनमें चिकित्सा परामर्श, दवाइयां और विभिन्न प्रकार की जांच सेवाएं शामिल थीं. इस चिकित्सा शिविर में हजारों ग्रामीणों अपनी समस्याओं का समाधान पाया और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक कदम और बढ़ाया. इस शिविर में प्रमुख पति दिलीप कुमार सिंह (पप्पू सिंह), मुखिया अरुण कुमार, समाजसेवी ऋषि कुमार, संजय कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार सिंह, अवधेश कुमार वार्ड सदस्य, बालेश्वर पंडित, ओमप्रकाश, अभिषेक सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन