Samastipur News:सामा चकेवा खरीदने पहुंची लड़कियां
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 01 Nov 2025 6:48 PM
कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी से प्रारंभ होकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले इस लोक पर्व के दौरान महिलाएं सामा-चकेवा की मूर्तियों के सामने सामूहिक रूप से गीत गाती हैं.
Samastipur News:हसनपुर: प्रखंड में छठ पर्व के समापन के बाद से ही मिथिला का प्रसिद्ध लोक पर्व सामा-चकेवा शुरू हो गया है. कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी से प्रारंभ होकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले इस लोक पर्व के दौरान महिलाएं सामा-चकेवा की मूर्तियों के सामने सामूहिक रूप से गीत गाती हैं. भाई-बहन के बीच अटूट स्नेह के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले इस लोक पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है. सामा-चकेवा की मूर्तियों को खरीदने के लिए हसनपुर बाजार में महिलाओं और लड़कियों की भीड़ देखी गई. हसनपुर बाजार में सामा-चकेवा की मूर्तियां 100 से लेकर 350 रुपये तक में बिकी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










