Samastipur News:गंगासागर व मिथिला एक्सप्रेस को किया गया डायवर्ट
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 20 Aug 2025 6:06 PM
आगामी 24 अगस्त को मिथिला एक्सप्रेस और गंगासागर एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट रहेगा. रेलवे ने 13021 मिथिला एक्सप्रेस को भाया रामपुरहाट चलाने का निर्णय किया है.
Samastipur News:समस्तीपुर : आगामी 24 अगस्त को मिथिला एक्सप्रेस और गंगासागर एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट रहेगा. रेलवे ने 13021 मिथिला एक्सप्रेस को भाया रामपुरहाट चलाने का निर्णय किया है. जबकि 13185 गंगासागर एक्सप्रेस भी इसी रूट से रवाना होगी. वहीं मोहिद्दीननगर रूट से रवाना होने वाली 13105 सियालदह बलिया एक्सप्रेस और 13106 बलिया सियालदह एक्सप्रेस दोनों ट्रेन 24 अगस्त को डायवर्ट रूट से होते हुए रामपुरहाट की तरफ से हावड़ा की ओर रवाना होगी. बताते चलें कि 20 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक आसनसोल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है. इसको लेकर इन चारों ट्रेनों को रेलवे ने डायवर्ट किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










