विश्वास में लेकर चार लाख की ठगी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated at : 02 Feb 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
विश्वास में लेकर चार लाख की ठगी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

स्थानीय पुलिस ने विश्वास में लेकर एक महिला से चार लाख से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मोहनपुर : स्थानीय पुलिस ने विश्वास में लेकर एक महिला से चार लाख से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि रामचन्द्रपुर दशहरा गांव की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसी गांव के युवक ने उसको अपने विश्वास में लेकर उससे पैसा ले लिये हैं. अब पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है. इस संबंध में महिला ने आवेदन दिया है. पुलिस ने दिये गये आवेदन की जांच करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया. जिसे पुलिस अभिरक्षा में रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन