मारपीट व छेड़खानी का चार आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने मारपीट व छेड़खानी के एक मामले का चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
वारिसनगर : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने मारपीट व छेड़खानी के एक मामले का चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर गांव से मो. इसराफुल के पुत्र मो. बबलू, मो. मुस्लिम के पुत्र मो. आसिफ, मो. शमी अहमद के पुत्र मो. शमीम को गिरफ्तार किया है. इसी मामले में माधोपुर गांव से स्व. शोएब साह के पुत्र मो. मोजिम को गिरफ्तार कर सभी को न्यायालय में सुपुर्द किया गया है. बताते चलें कि बुधवार को माधोपुर गांव के मो. सितारे की पत्नी नशरल खातून ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें इन्होंने सभी पर पति के साथ मारपीट व लूटपाट सहित छेड़खानी का आरोप लगाया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










