Samastipur News:गोलीकांड सहित अन्य मामलों में पांच को भेजा जेल

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:गोलीकांड सहित अन्य मामलों में पांच को भेजा जेल

शहर के मनोहर टोला में बीते दिनों पुरानी रंजिश में चली गोली से एक महिला समेत तीन लोग गोली लगने से जख्मी मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : शहर के मनोहर टोला में बीते दिनों पुरानी रंजिश में चली गोली से एक महिला समेत तीन लोग गोली लगने से जख्मी मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि बीते दिनों गोलीकांड में पीड़ित के बयान पर आठ आरोपी पर नामित प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें छापेमारी करते हुए पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी लोकनाथपुर गंज मनोहर टोला वार्ड 24 निवासी उचित पासवान के पुत्र मुनेश्वर पासवान व अजित पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं एक अन्य मामले में फरार चल रहे तीन वारंटी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. वारंटी में थाना क्षेत्र के बसढ़िया वार्ड 7 निवासी जीवछ सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह, महेंद्र सिंह के पुत्र बबलू सिंह, स्व. रामनारायण सिंह के पुत्र नागेश्वर कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन