Samastipur News:दो बाइकों की टक्कर में दंपती समेत पांच घायल

थाना क्षेत्र के गढ़िया चौक के निकट दो बाइकों की टक्कर में दंपती समेत पांच लोग जख्मी हो गये.
Samastipur News:पूसा : थाना क्षेत्र के गढ़िया चौक के निकट दो बाइकों की टक्कर में दंपती समेत पांच लोग जख्मी हो गये. बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से किसी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. वहीं दंपती का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में जारी है. डॉ. अमन कुमार ने इलाज किया. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार घायलों में विक्रमपुर बांदे निवासी महेश कुमार चौधरी के पुत्र विक्रम कुमार, उसकी पत्नी ललिता देवी एवं पूसा थाना क्षेत्र के विशनपुर बिरौली के महेश पासवान की पत्नी गीता देवी शामिल हैं. वहीं दो युवकों की पहचान नहीं हो पायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




