किराना गोदाम में लगी आग, दो लोग झुलसे

मोहनपुर/ मोहीउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के महमदीपुर गांव में किराना गोदाम में आग लगने से हजारों मूल्य के किराना सामान जलकर राख हो गये.
मोहनपुर/ मोहीउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के महमदीपुर गांव में किराना गोदाम में आग लगने से हजारों मूल्य के किराना सामान जलकर राख हो गये. आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी विजय साह और उनकी बहन झुलस गये. दोनों का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है. आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. गोदाम से उठती आग की लपट को देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. आग बुझाने का प्रयास करने लगे. सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी एवं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, गोदाम में रखे धनिया, सरसो, गेहूं, हल्दी और चावल की बोरी सहित अन्य सामान जल कर राख हो गये. इस अगलगी में व्यवसायी संजय साह, विजय साह व अजीत साह के गोदाम जल कर राख हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










