पिता ने पुत्री के अपहरण की दर्ज कराई प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के भासिंगपुर से एक नाबालिग लड़की के अपहरण किए जाने मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत अपहृता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के भासिंगपुर से एक नाबालिग लड़की के अपहरण किए जाने मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत अपहृता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें रीगल कुमार, बबीता देवी, संदीप कुमार सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि आरोपियों से पूर्व से जमीन को लेकर विवाद था. इस दौरान बराबर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जाता था. वहीं, धमकी भी दी जाती थी कि अगर जमीन पर कब्जा नहीं होगा तो तुम्हारे परिवार को एससी-एसटी एक्ट तहत केस कर फंसा देंगे. साथ ही, तुम्हारी बच्ची को उठा लेंगे. बीते 13 मई को मेरी पुत्री शौच के लिए जब घर से बाहर निकली तो रंजिश के तहत सभी आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया. इधर, पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










