ePaper

Samastipur News:मिश्रित खेती कर किसान बनेंगे आर्थिक रूप से सबल

Updated at : 26 Nov 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:मिश्रित खेती कर किसान बनेंगे आर्थिक रूप से सबल

बदलते समय में किसानी का ट्रेंड भी बदला है. परंपरागत खेती की जगह अब किसान मिश्रित खेती कर आर्थिक रूप से सबल हो रहे हैं.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : बदलते समय में किसानी का ट्रेंड भी बदला है. परंपरागत खेती की जगह अब किसान मिश्रित खेती कर आर्थिक रूप से सबल हो रहे हैं. यह बातें रहेपुर पंचायत में बुधवार को आयोजित वासंतिक रबी कृषि जन कल्याण चौपाल के दौरान बीटीएम रवि कुमार मल्लिक ने कही. एटीएम धनञ्जय सिंह व सुधीर कुमार ने कहा कि बागवानी में मौसमी सब्जियों की खेती से दोहरी आमदनी मिल रही है. वहीं बागवानी फसलों के साथ हल्दी और ओल की खेती कर किसान बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं. इसकी खेती के लिए सरकारी स्तर से किसानों को प्रोत्साहन व सब्सिडी भी दी जा रही है. इस दौरान सरकार प्रायोजित लाभप्रद योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की गई. इस मौके पर किसान सलाहकार शिवनाथ कुमार, जितेंद्र पंडित, रामप्रसाद राय, चंदन कुमार, दिनेश सहनी, नथुनी सहनी, अभय कुमार, लखिया देवी, आशा देवी, शीला देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन