Samastipur News:सम्मानित किये गये स्वतंत्रता सेनानी के परिजन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:सम्मानित किये गये स्वतंत्रता सेनानी के परिजन

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया. यह समारोह समिति की परंपरा के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित किया जाता है. इस माह का आयोजन मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मथुरापुर के प्रांगण में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ हुई. जिसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया. अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह थे. मो. तमीम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से देश सदैव ऋणी रहेगा. उनके उत्तराधिकारी परिवारों को सम्मानित करना गर्व और प्रेरणा का विषय है. उन्होंने समिति के इस सत्कार कार्यक्रम की सराहना की. इसे समाज में देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने वाला कदम बताया. मौके पर रघुनाथ सिंह, सुखदेव सिंह प्रधान, नीरज ठाकुर, विमलकांत चौधरी, वंशी चौधरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन