ePaper

Samastipur News:कार्य कोताही बरतने वाले दो बीएलओ से स्पष्टीकरण

Updated at : 13 Jul 2025 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:कार्य कोताही बरतने वाले दो बीएलओ से स्पष्टीकरण

प्रखंड के अपग्रेड प्लस टू हाई कल्याणपुर बस्ती के सभागार में रविवार को गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की बैठक आहूत हुई

विज्ञापन

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के अपग्रेड प्लस टू हाई कल्याणपुर बस्ती के सभागार में रविवार को गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की बैठक आहूत हुई. अध्यक्षता एसडीएम विकास पाण्डेय ने की. इस दौरान एसडीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए सभी को कई प्रकार के दिया निर्देश दिये. वहीं मतदाता सूची पुनरीक्षण के क्रम में किए सत्यापन कार्य के बाद चुनाव आयोग के ऐप पर फॉर्म अपलोड करने की बात कही. मतदान केंद्र संख्या 241 के बीएलओ नितेश कुमार एवं मतदान केंद्र संख्या 241 के बीएलओ उत्तम कुमार और पर्यवेक्षक सुबोध कुमार व प्रिंस कुमार को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया. वहीं बीएलओ ऊषा कुमारी एवं प्रतिमा कुमारी को कार्य में शिथिलता बरतने पर कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा. उन्होंने सख्ती भरे लहजे में कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में कोताही बरतने वाले किसी भी सूरत में बख्से नहीं जायेंगे. मौके पर बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार, बीपीआरओ अभिषेक कुमार, बीसीओ संदीप कुमार, विकेश कुमार, प्रदीप पंडित, बबलू पासवान, सरिता कुमारी, अजय सिंह, प्रभात कुमार सिंह, गौतम चौधरी, निशांत कुमार, अजमेरी खातून, फरजाना खातून, अकबरी खातून मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन