उत्पाद विभाग ने शराब के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार

Updated at : 20 Feb 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग ने शराब के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार

स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम ने समकालीन अभियान के दौरान बुधवार को धंधेबाजों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी.

विज्ञापन

समस्तीपुर : स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम ने समकालीन अभियान के दौरान बुधवार को धंधेबाजों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी. इस क्रम में विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है. बुधवार सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर मुसरीघरारी स्थित बस पड़ाव के समीप छापेमारी की. इस दौरान अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपित की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसवारा वार्ड 5 निवासी स्व. मंटुन सहनी के पुत्र सोनू कुमार सहनी और वैशाली जिला के पातेपुर वार्ड 11 निवासी किशोर सहनी के पुत्र अजय कुमार के रुप में बताई गई है. उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपितों के पास से 18.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं दूसरी ओर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर वारिसनगर थाना क्षेत्र के हांसा गांव में रंजीत महतो के झोपड़ीनुमा एक घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया. इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपित फरार था. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने उक्त स्थल से 9 कार्टन और 750 एमएल के 7 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया. धंधेबाज फरार है. इधर, उत्पाद विभाग की टीम ने कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार किया. उसकी पहचान शंभूपट्टी गांव के वार्ड 29 निवासी फगुनी सहनी के रुप में बताई गई है. गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने 101.760 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन