ePaper

Samastipur News:चुनाव के बाद भी परदेस जाने वाली ट्रेन फूल

Updated at : 15 Oct 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:चुनाव के बाद भी परदेस जाने वाली ट्रेन फूल

पर्व व चुनावी मौसम होने के बाद भी पेट की आंच लोगों को परदेस जाने के लिए विवश कर रही है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : पर्व व चुनावी मौसम होने के बाद भी पेट की आंच लोगों को परदेस जाने के लिए विवश कर रही है. गेहूं बोआई का मौसम शुरू हो रहा है. ऐसे में पंजाब व हरियाणा जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है. खासकर जननायक एक्सप्रेस पर यात्रियों का बड़ा दबाव है. दरभंगा से ही यह ट्रेन करीब डेढ़ गुणी क्षमता के साथ खुल रही है. समस्तीपुर जंक्शन पर भी काफी यात्री इसमें सवार होते हैं. इधर यात्रियों का कहना था कि चुनाव व पर्व है लेकिन गेहूं बोआई का समय शुरू हो रहा है. ऐसे में नहीं जाने से इसका सीधा नुकसान होगा. उनके समक्ष आय का संकट पैदा हो जायेगा. बताते चलें कि जननायक एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस पर सबसे ज्यादा ऐसे प्रवासी यात्रियों का दबाव रहता है. बड़ी संख्या में हर साल मिथिला व कोसी इलाकों से लोग अन्य राज्यों में काम के लिए जाते हैं. क्योंकि स्थानीय स्तर पर रोजगार नहीं मिलने के कारण उन्हें बाहर का रुख करना पड़ता है. जिसके कारण वे अपनी जिंदगी को बेहतर करने के उद्देश्य से परदेस का रुख अख्तियार करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन