औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रवेश परीक्षा में 11:45 बजे तक ही मिलेगी इंट्री

Updated at : 07 Jun 2024 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रवेश परीक्षा में 11:45 बजे तक ही मिलेगी इंट्री

जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के तहत आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा के तैयारियों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के तहत आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा के तैयारियों की समीक्षा की गयी. यह परीक्षा दिनांक 9 जून रविवार को एक पाली में 11 बजे पूर्वाह्न से 1:15 बजे अपराह्न तक जिला मुख्यालय के 15 परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जाएगी. परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार पूर्वाह्न 8 बजे खोला जाएगा. प्रवेश द्वारा पर स्टैटिक दंडाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी, महिला पुलिस बल तथा वरीय शिक्षक के द्वारा फ्रिस्किंग की जायेगी. प्रवेश पूर्वाह्न 10:45 तक ही है. पूर्वाह्न 10:45 के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षार्थी चप्पल, हाफ शर्ट, कुर्ती पहनकर आयेंगे. जूता पहनकर आने की अनुमति नहीं है. परीक्षा केंद्र के अंदर किताब,लूज पेपर, इलेक्ट्रॉनिक गजट, कैलकुलेटर, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, घड़ी, एटीएम कार्ड, मोबाइल, ब्लुटूथ ले जाने पर सख्त प्रतिबंध है. स्वच्छ ,शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित कराने के मद्देनजर समाहर्ता आवासीय कार्यालय,जिला गोपनीय प्रशाखा,समस्तीपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है,जिसका फोन नंबर 06274- 222058 और 222216 है. जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया गया परीक्षा के दौरान प्रर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें. जेनरेटर एवं पंखें की पर्याप्त व्यवस्था रखें. प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारियों,दंडाधिकारिओं के मोबाइल प्रयोग पर सख्त पाबंदी लगाई गई है. बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान,अपर समाहर्ता आपदा राजेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा केंद्राधीक्षक और वीसी के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी जुड़े हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन