तीन वर्ष बाद भी सेवा संपुष्टि नहीं होने से कर्मचारी नाराज

Updated at : 17 Feb 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
तीन वर्ष बाद भी सेवा संपुष्टि नहीं होने से कर्मचारी नाराज

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ जिला शाखा की सामान्य बैठक महासंघ स्थल पर हुई. बैठक में 11 अंचलों के कर्मचारी उपस्थित हुए.

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ जिला शाखा की सामान्य बैठक महासंघ स्थल पर हुई. बैठक में 11 अंचलों के कर्मचारी उपस्थित हुए. अध्यक्षता बैद्यनाथ प्रसाद साह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री महेन्द्र प्रसाद पंडित द्वारा भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला सम्मेलन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा गया कि सभी अंचलों में दौरा कार्यक्रम के माध्यम से प्रखंड कमेटी का भी गठन किया जाये, ताकि सदस्यता आधारित संगठन का निर्माण हो सके. बैठक को संबोधित करते हुए सहायक मंत्री नागेंद्र प्रसाद सिंह और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार कर्ण के द्वारा संघ एवं महासंघ के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि सभी तरह की समस्या का समाधान संगठन के माध्यम से हीं संभव है. विभिन्न अंचलों से आए हुए राजस्व कर्मचारी के द्वारा कहा गया कि लगभग तीन वर्ष पूरा होने के उपरांत भी आज तक सेवा संपुष्टि नहीं होना हम सभी के लिए खेद का विषय है. आये दिन राजस्व कर्मचारी को अंचल में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है. सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में ग्रेड पे में सुधार एवं गृह जिला में स्थानांतरण के लिए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया. बैठक में अगले दो महीनों में सभी अंचलों में दौरा कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई. महामंत्री राम कुमार झा के द्वारा कहा गया कि राज्य स्तर पर डेलीगेशन के द्वारा जिला स्थानांतरण एवं ग्रेड पे सुधार हेतु प्रयास किया जाएगा. बैठक में विभिन्न अंचलों से आए राजस्व कर्मचारी निवास कुमार, धनंजय, प्रीति कुमारी, गोविंद घटवार, राहुल कुमार, नियाज़, फारूक अंसारी तथा अन्य कर्मचारीगण शामिल हुये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन