ePaper

Samastipur News:औद्योगिक प्रक्रिया से अवगत कराने पर जोर

Updated at : 29 Nov 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:औद्योगिक प्रक्रिया से अवगत कराने पर जोर

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के बीटेक छात्र-छात्राओं को गंगापुर के श्रीरामपुर अयोध्या में अवस्थित अडानी ग्रुप का क्षेत्र भ्रमण कराया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के बीटेक छात्र-छात्राओं को गंगापुर के श्रीरामपुर अयोध्या में अवस्थित अडानी ग्रुप का क्षेत्र भ्रमण कराया गया. विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को खाद्य भंडारण, प्रसंस्करण एवं गुणवत्ता नियंत्रण की वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए आयोजित किया गया. अडानी एग्री लॉजिस्टिक, श्रीरामपुर अयोध्या आधुनिक साइलो भंडारण प्रणाली यह भ्रमण ई. दीपक झा (मैनेजर) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ. उन्होंने छात्रों को आधुनिक साइलो भंडारण प्रणाली से संबंधित प्रत्येक चरण की विस्तृत जानकारी दी. लक्ष्मी फ्लोर मिल में गेहूं आधारित उत्पादों का निर्माण लक्ष्मी फ्लोर मिल में रौशन द्वारा विभिन्न उत्पादों के निर्माण एवं प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई. एफसीआई में दीप प्रकाश ने पारंपरिक वेयरहाउसिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी. संचालन डॉ. विनोद कुमार यादव एवं डॉ. दिनेश रजक के मार्गदर्शन में हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन