Samastipur News:भिरहा ग्रिड मेंटेनेंस के लिए आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 08 Sep 2025 6:52 PM

विज्ञापन

भिरहा ग्रिड के रखरखाव एवं सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा 9 सितम्बर को निर्धारित समय पर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

विज्ञापन

Samastipur News:रोसड़ा : भिरहा ग्रिड के रखरखाव एवं सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा 9 सितम्बर को निर्धारित समय पर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाये रखने की अपील की है. कार्यपालक अभियंता (एई) अजीतेश विशाल ने बताया कि यह शटडाउन ग्रिड के आवश्यक मरम्मत एवं तकनीकी सुधार कार्यों के लिए किया जा रहा है. ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सके. बिजली कटौती का समय व क्षेत्र बताते हुए कहा कि रोसड़ा क्षेत्र में सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक, शिवाजीनगर क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक, जाखड़ क्षेत्र में दोपहर 11:00 बजे से 12:30 बजे तक बाधित रहेगी. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक विद्युत कार्य किये जायेंगे. जिससे भविष्य में अचानक आने वाली तकनीकी समस्याओं से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. विभाग ने यह भी कहा कि उपभोक्ता निर्धारित समयावधि में अपने आवश्यक कार्य निपटा लें. अनावश्यक विद्युत उपकरण बंद रखें. ताकि अचानक बिजली आने पर किसी भी तरह की परेशानी न हो. इस शटडाउन के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन