सड़क हादसे में घायल वृद्ध की दो माह बाद एम्स में मौत, ग्रामीणों ने पैदल पथ निर्माण की उठाई मांग

Updated:
विज्ञापन
पतैली में सड़क हादसे के घायल वृद्ध की एम्स पटना में मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

समस्तीपुर के पतैली गांव में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय पवन कुमार झा की दो महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत किया है, जिन्होंने तत्काल पैदल पथ निर्माण की मांग उठाई है.

विज्ञापन

Samastipur News: थाना क्षेत्र के पतैली गांव निवासी 75 वर्षीय पवन कुमार झा की शुक्रवार को पटना एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. करीब दो माह पहले सरायरंजन-घटहो मुख्य सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि ग्रामीणों में सड़क सुरक्षा को लेकर आक्रोश बढ़ गया.

Sarairanjan News: दो माह तक चला इलाज, नहीं बच सकी जान

परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के बाद पवन कुमार झा को पहले समस्तीपुर में भर्ती कराया गया था. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया. पिछले दो माह से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली.

परिजनों में कोहराम, गांव में शोक

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. देर शाम तक ग्रामीण पटना एम्स से शव के गांव पहुंचने का इंतजार करते रहे. गांव में शोक का माहौल बना रहा.

सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने उठाई मांग

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण तो हुआ, लेकिन सड़क किनारे पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित पथ नहीं बनाया गया. इसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग, डीएम, डीटीओ, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को आवेदन देकर सड़क किनारे पैदल पथ बनाने की मांग की है.

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही पैदल पथ निर्माण की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा. उनका कहना है कि सड़क सुरक्षा के अभाव में हर वर्ष कई लोगों की जान जा रही है, जिसे रोकने के लिए स्थायी समाधान जरूरी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन