ePaper

Road accident news from Samastipur:सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Updated at : 08 Apr 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Road accident news from Samastipur:सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली जोगी स्थान के समीप एनएच 28 पर मुसरीघरारी-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग में मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई.

विज्ञापन

Road accident news from Samastipur:समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली जोगी स्थान के समीप एनएच 28 पर मुसरीघरारी-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग में मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के बाजितपुर मेयारी वार्ड 2 निवासी 65 वर्षीय विश्वनाथ राय के रूप में बताई गई है. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. जानकारी के अनुसार बाजितपुर मेयारी वार्ड 2 निवासी विश्वनाथ राय खेती किसानी से जीविकोपार्जन करते थे. मृतक के पुत्र जयप्रकाश राय ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनके पिता विश्वनाथ राय घर से साइकिल से सलेमपुर गांव में शिवशक्ति यज्ञ देखने जा रहे थे. इस क्रम में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली जोगी स्थान के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन ने साइकिल में ठोकर मार दिया. इस दुर्घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत घटना की जानकारी मिली. घटना स्थल से गंभीर हालत में जख्मी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया. मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन