Education news from Samastipur:शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में शिक्षा व्यवस्था पर की गई चर्चा

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Education news from Samastipur:शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में शिक्षा व्यवस्था पर की गई चर्चा

उत्कृष्ट मध्य विद्यालय सिंघिया खुर्द में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद चौधरी द्वारा संगोष्ठी में आये सभी अभिभावकों का स्वागत कर किया गया.

विज्ञापन

Education news from Samastipur:समस्तीपुर : उत्कृष्ट मध्य विद्यालय सिंघिया खुर्द में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद चौधरी द्वारा संगोष्ठी में आये सभी अभिभावकों का स्वागत कर किया गया. उन्होंने अभिभावकों को उत्प्रेरित करते हुए बताया कि अभिभावकों को अपने बच्चों के शिक्षण गतिविधियों का सतत अनुश्रवण करना चाहिए ताकि बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें. उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की आदत डालते हुए शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान दें. बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करें. बच्चों को शिक्षित करने के लिए अभिभावक व शिक्षक कड़ी का काम करते हैं. अभिभावकों का दायित्व होता है कि वे अपने बच्चों को घरेलू काम से दूर रखें तथा पठन-पाठन के लिए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का कर्तव्य होता है कि विद्यालय में उपस्थित बच्चों को गुणवत्ता रूपी शिक्षा प्रदान करना. अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच समन्वय बने रहने से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा. संगोष्ठी में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए तमाम विषयों पर अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच मंथन किया गया साथ ही शिक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी, परीक्षाओं में बच्चे के प्रदर्शन, शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी आदि विषयों पर पर चर्चा की गई. मौके पर अभिभावक विजय कुमार राय,लाल बाबू साह,किरण देवी,उषा देवी,निर्मला देवी, शिक्षक अमरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, सुनीता शेराफीन, माला कुमारी, निशा कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन