ePaper

Samastipur News:पेंशनर समाज की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated at : 23 Nov 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:पेंशनर समाज की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

बिहार पेंशनर समाज के शाहपुर पटोरी इकाई की वार्षिक बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: शाहपुर पटोरी : बिहार पेंशनर समाज के शाहपुर पटोरी इकाई की वार्षिक बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में किया गया. जिला के प्रतिनिधियों एवं पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में अगले तीन साल के लिए शाहपुर पटोरी शाखा के पदाधिकारियों का चयन किया गया. सभापति रामचंद्र चौधरी, उप सभापति द्वारिका राय सुबोध एवं राधेश्याम चौधरी, महासचिव बशिष्ठ राय बशिष्ठ, संयुक्त सचिव अवधेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दुखित महतो भक्तराज को बनाया गया. बैंकों में पेंशनरों को वरिष्ठ नागरिक की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई. रामचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन बशिष्ठ राय बशिष्ठ ने किया. मौके पर त्रिवेणी प्रसाद ठाकुर, तेज नारायण राम, महेश शर्मा, मिथिलेश प्रसाद, अमरेश मिश्रा, शत्रुघ्न राय, विजय शर्मा, अरुण कुमार सिंह, सत्येन्द्र पांडेय, महेश्वर राय, सतीश शर्मा, पशुपतिनाथ चौबे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन