Samastipur News:क्षेत्रीय जनसमस्या पर संवाद, प्रतिनिधित्व पर सवाल

Published by : PREM KUMAR Updated At : 12 May 2025 10:26 PM

विज्ञापन

जियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत में स्थानीय समाजसेवी संगठन ओर से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत में स्थानीय समाजसेवी संगठन ओर से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनसमस्या, उसके निदान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के कार्यप्रणाली और आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर विचार विमर्श किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने वक्ताओं ने कहा कि हर बार चुनाव के समय विभिन्न राजनीतिक दल के नेता आते हैं और जनता से बड़े बड़े वादे तो करते हैं, लेकिन जब चुनाव की नैया पार हो जाती है तो वे वादे भूल जाते हैं. इसके बाद जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नेताओं और अधिकारियों और उनके कार्यालय की परिक्रमा करते रहते हैं. पांच साल बाद फिर चुनाव सामने है और जनता की बारी है. ऐसे में लोगों को खुद तय करना है कि हमारा जन प्रतिनिधि कैसा हो. इसके अलावे वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और जनसमस्याओं के मुद्दें पर लोगों ने विमर्श किया. कहा कि हमारा प्रतिनिधि मजबूत, इमानदार और हमारी बातों को सरकार तक पहुंचाकर उसका निदान कराने वाला होना चाहिए. क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निदान के लिए स्वच्छ और इमानदार छवि के उम्मीदवारों चुनने की आवश्यकता बताई. कहा कि जरुरतमंद की मदद करने वाले स्थानीय उम्मीदवार पर भरोषा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राजू सहनी ने की. मौके पर सरपंच पति जयराम सहनी, शिक्षक पंकज कुमार सहनी, असरफ अली, आलमगीर शेख, जुबैर, अकबर, शकीना खातून, इशरत परवीन, रईस, गोलू पासवान समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन