Samastipur News:महाविष्णु यज्ञ में पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु

प्रखंड के औरा में आयोजित महाविष्णु यज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना व परिक्रमा करने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड के औरा में आयोजित महाविष्णु यज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना व परिक्रमा करने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. यज्ञ मंडप में हो रहे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से इलाका भक्तिमय बना हुआ है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं का उत्साह देख लगता है कि भगवान स्वयं यहां पहुंचे हुए हैं. लगता है भगवान स्वयं कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं. भक्ति रस में लोग डूबे हुए हैं. लोगों को कठिनाई न हो इसके लिए प्रशासन व स्थानीय यज्ञ समिति के स्वयंसेवक मेहनत कर रहे हैं. मौके पर निशान्त अग्रवाल, आलोक मुरथलिया, बैद्यनाथ झा, सुजीत सिंह, संदीप पाटिल, भोला सिंह, रामपदार्थ मंडल, राजीव मंडल, महेश्वर मंडल, महेश यादव, लालन यादव, चंदन चौधरी, परमानंद मंडल, गोपाल पासवान, बैद्यनाथ पासवान, रामानंद यादव, रवि राजपूत, दत्तात्रेय चौहान, अमूल उत्सव, विक्रमादित्य चौहान, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार राजा, सोना दास, हरदेव मंडल, वरुणदेव यादव, हरिश्चन्द्र यादव, शेखर यादव, पंकज राम, दिनेश राम आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




