ePaper

Samastipur News:भगवान श्रीकृष्ण की कथाओं को सुनकर विभाेर हुए श्रद्धालु

Updated at : 04 Jan 2026 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:भगवान श्रीकृष्ण की कथाओं को सुनकर विभाेर हुए श्रद्धालु

प्रखंड के शहरु गांव में आयोजित सार्वजनिक बम पूजा महोत्सव में जारी श्रीमद्भागवत कथा श्रवण को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

Samastipur News: शिवाजीनगर : प्रखंड के शहरु गांव में आयोजित सार्वजनिक बम पूजा महोत्सव में जारी श्रीमद्भागवत कथा श्रवण को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे. इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. कथावाचक आचार्य डॉ. जयशंकर प्रियदर्शी ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण व प्रेरणादायक प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया. उन्होंने नंद महोत्सव का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि किस तरह भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में पूरे गोकुल में आनंद का वातावरण छा गया था. इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, उत्सव और सामूहिक आनंद का संदेश दिया. पूतना वध कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल रूप में ही अधर्म और असत्य का अंत कर धर्म की स्थापना की. बाल कृष्ण के दर्शन का प्रसंग सुनाते हुए भगवान शिव की भक्ति व भगवान श्रीकृष्ण की महिमा को श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया. उन्होंने शकटासुर उद्धार, यमलार्जुन उद्धार, गौचारण के साथ गोकुल से वृंदावन निवास, वृंदावन में अघासुर सहित अन्य असुरों के उद्धार व गिरिराज पूजन जैसे प्रसंगों को भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया. उनके प्रवचनों से श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा श्रवण करते नजर आये. कथा के दौरान वृंदावन से आये कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, पूतना वध आदि प्रसंगों पर आधारित भव्य व मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की. कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. कथा की समाप्ति के बाद संध्या आरती हुई. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की. इस अवसर पर सार्वजनिक बम पूजा समिति अध्यक्ष मदन प्रसाद सिंह, पलटू मंडल, ललित, सुरेंद्र कुमार, उमेश कुमार, संतोष कुमार, नीतीश कुमार, पिंटू कुमार, शंभू कुमार, अजित कुमार, अनिल कुमार, मिथिलेश कुमार, दीपक कुमार, कैलाश कुमार, लालटून कुमार, मनोज कुमार, सीताराम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन