आज शाम तक वाहन जमा करें नहीं तो होगी प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2024 11:32 PM
लोकसभा चुनाव 2024 में वाहन उपलब्ध नहीं कराने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.
समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव 2024 में वाहन उपलब्ध नहीं कराने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. उक्त आदेश जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा दिया गया है. ऐसे में जिन वाहन स्वामियों को अधिग्रहण पत्र मिला है वह कार्रवाई से बचने के लिए आज शुक्रवार की शाम 5 बजे तक निर्धारित स्थल इंदिरा रेलवे स्टेडियम एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जितवारपुर समस्तीपुर वाहन लेकर पहुंचे. गौरतलब है कि 22-उजियारपुर एंव 23- समस्तीपुर (अ.जा.) लोकसभा चुनाव 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को लाने एवं ले जाने के लिए समस्तीपुर जिले के सभी निबंधित वाहन मालिकों को लोकसभा चुनाव में सहयोग करने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा वाहन अधिकृत करने का नोटिस जारी किया गया था. नोटिस के आलोक में वाहन मालिकों को अपने-अपने वाहन 09-05-2024 तक रेल परिसर स्थित इंदिरा रेलवे स्टेडियम एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जितवारपुर में जमा करना था.परंतु निर्धारित तिथि तक कई वाहन मालिकों के द्वारा अपना वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया है. यही वजह है कि जिलाधिकारी के द्वारा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में वाहन मालिकों के खिलाफ चुनाव में बाधा पहुंचाने को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










