बांग्लादेश सम्मेलन को संबोधित करने गये जिले के प्रतिनिधि

समस्तीपुर से बांग्लादेश आनंदमार्ग धर्म महासम्मेलन को संबोधित करने के लिए आनंद मार्ग के प्रतिनिधि सेक्टोरियल सेक्रेटरी आचार्य परमानंद अवधूत, आचार्य पुष्पेंद्रनंद अवधूत व सीनियर पुरोधा आचार्य विमलानंद अवधूत गये हैं.
समस्तीपुर : समस्तीपुर से बांग्लादेश आनंदमार्ग धर्म महासम्मेलन को संबोधित करने के लिए आनंद मार्ग के प्रतिनिधि सेक्टोरियल सेक्रेटरी आचार्य परमानंद अवधूत, आचार्य पुष्पेंद्रनंद अवधूत व सीनियर पुरोधा आचार्य विमलानंद अवधूत गये हैं. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिस्टोरिकल रामना काली मंदिर ढाका यूनिवर्सिटी के पास में आयोजित किया गया है. आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन का आयोजन किया गया. साधक साधिकाओं ने ब्रह्म मुहूर्त में गुरु सकाश, पाञ्चजन्य एवं योगासन का अभ्यास अनुभवी आचार्य के निर्देशन में किया. संध्याकाल में सामूहिक धर्मचक्र व गुरु वंदना के उपरांत रावा की ओर से प्रभात संगीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










