ePaper

Samastipur News:माकपा की बैठक में कई मुद्दों पर लिया गया निर्णय

Updated at : 27 Jul 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:माकपा की बैठक में कई मुद्दों पर लिया गया निर्णय

माकपा जिला कमेटी की बैठक पार्टी जिला कार्यालय में उपेन्द्र राय की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : माकपा जिला कमेटी की बैठक पार्टी जिला कार्यालय में उपेन्द्र राय की अध्यक्षता में हुई. विधायक अजय कुमार की उपस्थिति में इसमें वोटर पुनरीक्षण में वोटरों के नाम काटने के खिलाफ 8 अगस्त को जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. खेमयू की ओर से प्रखंडों पर प्रदर्शन व 12 अगस्त को सीताराम येचुरी के 73 वें जन्मदिन पर बिहार राज्य किसान सभा जिला कौंसिल की ओर से बदलो सरकार बचाओ बिहार में किसानों की भूमिका विषय पर सेमिनार का निर्णय लिया गया. मौके पर जिला सचिव रामाश्रय महतो, सत्यनारायण सिंह, विधानचंद्र, नीलम देवी, रामसागर पासवान, विश्वनाथ महतो, जयजय राम यादव, प्रेमानंद सिंह, भोला राय, राघवेंद्र यादव, संजीव शम्भू, दिनेश पासवान, रामप्रकाश यादव, अरविन्द दास, शान्ति देवी, शशिकांत झा, गंगाधर झा, मिथिलेश सिंह, श्याम किशोर कमल, रामदेव राय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन