समिति की बैठक में खरीफ किसान चौपाल का निर्णय

Updated at : 21 Jun 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
समिति की बैठक में खरीफ किसान चौपाल का निर्णय

पंचायत समिति भवन के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता गोपाल सिंह की ने की.

विज्ञापन

विद्यापतिनगर : पंचायत समिति भवन के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता गोपाल सिंह की ने की. इसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रीति कुमारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक मधुकर श्लोक, उद्यान पदाधिकारी राकेश कुमार ने किसानों को खरीफ फसल के तैयारी व धान के बिचड़े की रोपाई की जानकारी दी. बताया गया कि पंचायतों में 24 जून से एक जुलाई तक खरीफ मौसम के लिए किसान चौपाल कार्यक्रम किया जायेगा. जिसमें प्रखंड के सभी किसानों को सूचना देने की बात की गई. यह जानकारी बीएओ श्री श्रवण कुमार ने दी. चौपाल के माध्यम से कृषि एवं कृषि संबंधित क्षेत्र में चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना का प्रचार एवं जागरूकता के साथ- साथ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के बारे में बताया जायेगा. प्रत्येक किसान चौपाल चार घंटे का होना है. मौके पर उदय कुमार सिंह, चंदन कुमार, रामलाल राय, अविनाश भारद्वाज आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन