Samastipur News:सड़क पर जल जमाव से खतरा
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Sep 2025 6:34 PM
मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर हरपुर एलौथ के पास लंबे समय से गढ़ा और जलजमाव की समस्या बनी हुई है.
Samastipur News:सरायरंजन : मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर हरपुर एलौथ के पास लंबे समय से गढ़ा और जलजमाव की समस्या बनी हुई है. इस कारण यह सड़क जानलेवा साबित हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों और पानी के जमाव से आये दिन बाइक और ई-रिक्शा पलट जाते हैं. इससे न केवल वाहन चालकों को चोटें आती हैं, बल्कि राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है. लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक इस समस्या के समाधान की कोई ठोस पहल नहीं हुई है. क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए और जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके. हालांकि मुख्य सड़क का मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










