Samastipur News:डेयरी फार्म के मजदूरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:डेयरी फार्म के मजदूरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित पशु शोध उत्पादन एवं शोध संस्थान पर विभिन्न मांगों को लेकर मजदूरों ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

फोटो संख्या : 21 पशु शोध संस्थान प्रदर्शन करते श्रमिक Samastipur News: पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित पशु शोध उत्पादन एवं शोध संस्थान पर विभिन्न मांगों को लेकर मजदूरों ने प्रदर्शन किया. मजदूर पहले हाजिरी बनाने फिर काम शुरू कराने की मांग कर रहे थे. इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया. मजदूरों ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित मौसमी श्रमिक मजदूर राजू राम को उचित उपचार, कम से कम 50 हजार रुपये मुआवजा एवं डॉक्टर की सलाह के उपरांत आराम के दौरान उपस्थिति पंजी पर उपस्थिति दर्ज करने को लेकर विभागीय लिखित पत्र जारी करने की मांग कर रहे थे. इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे प्रार्थना के उपरांत उपस्थिति पंजी पर उपस्थित सभी श्रमिकों मजदूरों को दर्ज कराने पर जोर दिया. लंबे समय से विश्वविद्यालय में कार्यरत श्रमिक मजदूरों को प्रति महीना में 18 दिन के बदले 26 दिन काम लेने की मांग रखी. मौके पर मजदूरों ने कहा कि विभाग मजदूर से पहले काम संपन्न कराती है और फिर अंत में हाजिरी बनवाती है. कोई हादसा होने पर विभाग मजदूरों को कार्यस्थल पर नहीं होने की बात बताकर पल्ला झाड़ लेती है. आखिर मजदूरों के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों. भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि मजदूरों का मांग जायज है.वहीं रौशन कुमार, रंजीत कुमार, संजीत कुमार, प्रेम कुमार, भागवत कुमार, पवन कुमार आदि उपस्थित थे. इधर पशु उत्पादन एवं शोध संस्थान के सुपरिटेंडेंट सुनील कुमार का कहना है कि हमेशा आते के साथ प्रार्थना और हाजिरी बनाने को प्राथमिकता के आधार पर करा कर ही कार्य दिया जाता है. संस्थान में कार्य की अधिकता के कारण कभी कभी श्रमिक सीधे फील्ड चले जाते हैं. घायल मजदूर का समुचित इलाज कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन