मास्क व सेनिटाइजर का स्टॉक खत्म

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Mar 2020 12:11 AM

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. लेकिन, अच्छी बात है कि जिले में अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है. लेकिन लोगों ने इसको लेकर डर और खौफ बाजारों में दिखने लगा है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : देश में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. लेकिन, अच्छी बात है कि जिले में अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है. लेकिन लोगों ने इसको लेकर डर और खौफ बाजारों में दिखने लगा है. वायरस के बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री को लेकर अब कालाबाजारी का खेल शुरू हो गया है. शहर में दो दिन में कई मेडिकल स्टोर में मास्क व सेनिटाइजर खत्म हो गये हैं, और जहां उपलब्ध हैं, वो महंगे हैं. दुकानदार अब दो से तीन गुना दाम बता रहे हैं.

वहीं, बचाव के सबसे अहम सेनिटाइजर भी बाजार में खत्म होने लगे हैं. छोटी बोतल कई स्थानों पर नहीं मिल रही है. शहर के कई मेडिकल स्टोर व व्यवसायियों का कहना है कि मास्क व ग्लब्स का स्टॉक खत्म हो गया है.

हमने आगे डिमांड भेजी है. वहीं, कई स्टोर संचालक दस रुपये वाले मास्क को लेकर 50 से 75 रुपये का दाम बता रहे हैं. शहर के ताजपुर रोड स्थित सिन्हा मेडिकल स्टोर संचालक अजय कुमार ने बताया कि दो दिन में सैनेटाइजर की मांग बढ़ी है. अब सेनिटाइजर तो बच्चे भी लेने आ रहे हैं. 30 एमएल की बोलत 40 रुपये में बेचते हैं. लेकिन, दो दिन से मांग बढ़ने से स्टॉक खत्म हो गया है.

कोरोना के आतंक सबसे अधिक मार व्यापारियों पर: पिछले कुछ दिनों से चीन में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस का असर जिले में भी दिख रहा है. व्यवसायियों का कहना है कि हालात में सुधार नहीं हुए, तो व्यवसाय बदलना पड़ेगा. आयात-निर्यात पर इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है.

जिले के सभी प्रमुख बाजारों में चीनी सामान की भरमार रहती है. इसका कारण है चीन द्वारा दुनिया में सबसे सस्ता सामान बनाकर निर्यात करना. चीन में हर प्रकार की सामग्री का निर्माण होता है. सस्ती होने के कारण दुनिया के अन्य देशों की सामग्री चीन के सामान के आगे टिक नहीं पाती. इसलिए देश में चीनी सामग्री बड़ी मात्रा में आयात होती है. इनमें खिलौने, घड़ियां, मोबाइल व इसके कलपुर्जे, लाइट्स और बॉटल समेत अनेक छोटी से बड़ी वस्तुएं शामिल हैं.

परेशानी यह है कि अभी वहां फैल रहे कोरोना वायरस की वजह से सामान आयात करना मुश्किल हो गया है. नतीजतन वहां से सामग्री मंगाने वाले व्यापारियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. शहर के प्रमुख खिलौना व्यापारियों का बताना है कि वर्तमान हालात को देखते हुए एयर कार्गों बंद होने से उसके जरिए चीन से आने वाली सामग्री पर भी रोक लग गई है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन