विवादित जमीन पर नाला निर्माण को लेकर दो गुटों में झड़प, तीन जख्मी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली मुहल्ला के वार्ड 42 में विवादित जमीन पर नाला निर्माण को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई.
समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली मुहल्ला के वार्ड 42 में विवादित जमीन पर नाला निर्माण को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. इसमें दोनों गुट के तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. वहीं, बीच बचाव में कुछ स्थानीय लोग आंशिक चोटिल बताए गए हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से जख्मियों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. जख्मी की पहचान एक पक्ष के रहीमपुर रुदौली वार्ड 42 निवासी शमशुल जोहा के 48 वर्षीय शमशाद आलम और दूसरे पक्ष के मो अमीन के 36 वर्षीय पुत्र फैयाज आलम और मो मुस्लिम के 35 वर्षीय पुत्र मो शमीम उर्फ चुन्नू के रूप में बताई गई है. इधर, सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने सदर अस्पताल में जख्मियों से घटना के बारे में पूछताछ की. सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी शमशाद आलम ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति अपने शागिर्दों की मदद से उनके निजी भूमि पर जबरन नाला निर्माण कर रहे हैं. इस संबंध में पूर्व में भी स्थानीय पुलिस व अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय में आवेदन देकर शिकायत की गई थी.
स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कराया गया भर्ती, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
मामला न्यायालय के विचाराधीन है और फिलहाल नाला निर्माण पर प्रतिबंध लगा है. इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग जबरन नाला निर्माण करने की प्रयास कर रहे हैं. इस क्रम में सोमवार को दूसरे पक्ष के लोग अपने अन्य सहयोगियों को बुलाकर विवादित जमीन पर नाला निर्माण कर रहे थे. विरोध करने पर लाठी डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के फैयाज आलम ने बताया कि वह स्थानीय लोगों से आपसी सहमति पर निजी स्तर पर नाला निर्माण करा रहे थे. इस क्रम में सोमवार को पड़ोस के रहने वाला एक व्यक्ति अपने अन्य सहयोगियों के साथ आकर नाला निर्माण का कार्य रोक दिया और अचानक मारपीट करने लगा. उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया. इस दौरान उनके साथ एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




